Punjab: मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग के 3 मोस्ट वांटेड आरोपी, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने दाविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को केंद्रीय एजेंसियों की मदद से मलेशिया से भारत डिपोर्ट कराया गया है।

पंजाब पुलिस को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस विंग की ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल (OFTEC) ने दाविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को केंद्रीय एजेंसियों की मदद से मलेशिया से भारत डिपोर्ट कराया गया है।

punjab Police

मलेशिया से डिपोर्ट होकर दिल्ली पहुंचे तीन आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

जानकारी के अनुसार, आरोपी मलेशिया से डिपोर्ट होकर भारत में नई दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर पहुंचे। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस बेहबल, अजय सिंह और पवनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों को लेकर पंजाब रवाना हुई है।

End of Feed