आनंदपुर साहिब दुष्कर्म मामले में SIT गठित, SGPC के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ FIR दर्ज

Anandpur Saib Rape Case: पंजाब सरकार ने आनंदपुर साहिब में दुष्कर्म मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) गठित की।

Anandpur Saib Rape Case: पंजाब सरकार ने आनंदपुर साहिब में दुष्कर्म के उस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) गठित किया जिसके सिलसिले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता बलतेज पन्नू ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Punjab police

आनंदपुर साहिब दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज (फाइल फोटो)

पंजाब सरकार ने SIT की गठित

पन्नू ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है। सिमरनजीत सिंह और करण सिंह संधू इसके सदस्य होंगे। पन्नू ने कहा कि जांच में उन सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे जो अब तक अनुत्तरित हैं।

End of Feed