पंजाब में कामयाब हो रहा 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान, अकाली-भाजपा और कांग्रेस ने नशे को दिया बढ़ावा; 'आप' ने लगाए आरोप

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा नशों के खिलाफ लगातार चलाई जा रही मुहिम को सफलता मिल रही है। नशा तस्कर या तो पंजाब से भाग रहे हैं या फिर जेलों के अंदर जा रहे हैं।

चंडीगढ़ : 'युद्ध नशे विरुद्ध' अभियान अब सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब की अस्मिता की लड़ाई बन चुका है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की स्पष्ट चेतावनी है कि नशा बेचने वालों के लिए इस प्रदेश में कोई जगह नहीं बचेगी। इसी बीच पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया पंजाब सरकार के 'युद्ध नशियां विरूद्ध' अभियान के तहत गुरदासपुर जिले के कलानौर का रहने वाला गुरकीरत सिंह कथित तौर पर श्मशानघाट के अंदर नशा करते हुए पकड़ा गया। चीमा ने कहा कि इस आरोपी का सीधा संबंध कांग्रेस पार्टी से जुड़ता है और पकड़े गए व्यक्ति की कांग्रेस के विभिन्न बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Yudh Nashian Virudh Abhiyan

पंजाब वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

पूर्व की सरकारों ने नशे को दिया बढ़ावा-चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब जानता है कि जब राज्य में अकाली दल-भाजपा का राज था या कांग्रेस पार्टी का राज रहा, उस समय पंजाब में नशों की बाढ़ बहाई गई। आज लगातार ऐसे कई लोग पकड़े जा रहे हैं जिनका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा से संबंध रहा है। चीमा ने कहा कि पंजाब को बर्बाद करने वाली ये पार्टियां आज बिलबिला रही हैं।

End of Feed