Punjab सीएम सेहत योजना : मुफ्त इलाज से नवजात बच्चों को मिल रही नई जिंदगी

पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना से राज्य में नवजात बच्चों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। दिलजोत सहित हजारों बच्चों का लाखों का खर्च कवर हुआ, जिससे परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

Punjab में मुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना की शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने कहा था, 'इलाज की चिंता करें, बिल की नहीं', और अब यह वादा जमीनी स्तर पर साकार होता भी दिख रहा है।

MMSY diljot

Punjab: दिल में छेद का इलाज मुफ्त मिला तो खिले परिवार के चेहरे

अबोहर में जन्मी चार महीने की दिलजोत इसका ताजा उदाहरण है। जन्म के बाद उसे गंभीर संक्रमण और वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (दिल में छेद) की समस्या पाई गई। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था और इलाज का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल था। लेकिन मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत उसे बठिंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 2.77 लाख रुपये तक का पूरा इलाज मुफ्त में हुआ।

End of Feed