पंजाब सीएम के OSD पर भ्रष्टाचार का मामला, HC का बड़ा फैसला- ED पत्रों की जांच CBI को सौंपी

Punjab News: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब सीएम के OSD पर भ्रष्टाचार के आरोपों में ED द्वारा लिखे गए पत्रों की जांच CBI को सौंप दी है।

Punjab News: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) राजबीर सिंह घुम्मन और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े मामले में एक बड़ा आदेश दिया है। उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) को लिखे गए पत्रों से संबंधित मामले की पूरी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्देश दिया है। यह फैसला अधिवक्ता निखिल सराफ द्वारा दायर एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए सुनाया गया। अदालत के विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा है।

punjab cm osd

पंजाब सीएम के OSD पर भ्रष्टाचार के मामले में जांच सीबीआई के पास (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed