Pune News: प्राइवेट स्कूल में दर्दनाक हादसा, लोहे का भारी-भरकम गेट गिरने से गार्ड की मौत

पुणे में पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल का भारी-भरकम लोहे का गेट अचानक गिर गया। इसके नीचे दबने से वहां ड्यूटी पर तैनात 52 वर्षीय गार्ड संजय नागनाथ कांबले की मौके पर ही मौत हो गई।

Pune News: महाराष्ट्र में पुणे जिले के ताथवडे स्थित पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में आज यानी गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल का भारी-भरकम लोहे का मुख्य गेट अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से ड्यूटी पर तैनात 52 वर्षीय सुरक्षा गार्ड संजय नागनाथ कांबले की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वाकड़ पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pune Accident

पुणे में स्कूल का गेट गिरने से गार्ड की मौत

जानकारी के मुताबिक, संजय नागनाथ कांबले रोज की तरह सुबह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान स्कूल परिसर का विशाल लोहे का गेट अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। गेट के नीचे दबने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल की जांच की।

End of Feed