Pune News: स्वारगेट ग्रेड सेपरेटर का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को आने वाले एक महीने के लिए जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है, क्योंकि पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने अंडरपास की टूटी हुई सड़क का काम शुरू कर दिया है। यह सड़क अक्सर बाढ़ जैसे हालात के कारण टूट जाती है। पीएमसी के अनुसार, इस अंडरपास की मरम्मत में लगभग एक महीने का समय लगेगा। ऐसे में सिविक बॉडी की ओर से आम यात्रियों को सलाह दी गई है कि, स्वारगेट अंडरपास का इस्तेमाल करने वाले लोग घरों या ऑफिस से थोड़ा जल्दी निकालने की कोशिश करें।
स्वारगेट ग्रेड सेपरेटर अंडरपास पर होगा जाम
इसके अलावा सिविक बॉडी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से ग्रेड सेपरेटर का इस्तेमाल कर दोपहिया वाहनों वाले यात्रियों को आने-जाने में काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है, क्योंकि अंडरपास का रोड हमेशा मैला और फिसलन भरा होता है, जिसमें कैरिज वे पर पानी का लगातार रिसाव होता रहता है।
