Pune News: साधु वासवानी पुल होगा 2 लेन से 4 लेन तक डबल, वाहनों की मिलेगी रफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 03:18 PM IST

Pune News: पुणे के दो लेन साधु वासवानी पुल को जल्द तोड़ा जाएगा। इसकी जगह पर चार लेन का नया पुल बनाया जाएगा। प्रशासन ने मौजूदा पुल को ध्वस्त करने के लिए एक एजेंसी नियुक्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते कुछ सालों से इस पुल में वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या बनी रहती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे के दो लेन साधु वासवानी पुल को जल्द तोड़ा जाएगा
  • इसकी जगह पर चार लेन का नया पुल बनाया जाएगा
  • प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है

Pune News: पुणे के दो लेन साधु वासवानी पुल पर जल्द वाहनों को तेज रफ्तार मिलने वाली है, क्योंकि पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने सर्किट हाउस क्षेत्र को कोरेगांव पार्क से जोड़ने वाले इस मौजूदा पुल की जगह पर एक नए चार लेन के पुल को बनाने का फैसला किया है। पीएमसी ने कहा है कि इस चार लेन पुल के बनने से यातायात की गति को तेजी मिलेगी क्योंकि मौजूदा पुल वाहनों की बढ़ती संख्या को पूरा करने के लिए अपर्याप्त साबित हो रहा है। प्रशासन ने मौजूदा पुल को ध्वस्त करने के लिए एक एजेंसी नियुक्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

साधु वासवानी पुल टूटकर बनेगा चार लेन

साधु वासवानी पुल टूटकर बनेगा चार लेन

पीएमसी ने बताया है कि दो लेन पुल का हाल ही में तकनीकी सर्वेक्षण किया गया था। इसके बाद तकनीकी सर्वेक्षण ने मौजूदा पुल को बदलने की भी सिफारिश की है क्योंकि यह काफी पुराना हो गया है। इस बाबत नगर निगम के अधिकारियों ने कहा है कि नए पुल के निर्माण के लिए किसी अतिरिक्त भूमि की जरूरत नहीं होगी।

End of Feed