Pune Crime: मार्केट यार्ड शूटिंग मामले में 7 बदमाश गिरफ्तार, कारोबारी के ऑफिस में घुसकर लूटे थे 28 लाख रुपये

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2022, 07:32 PM IST

Pune Crime: पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में बीते शनिवार को एक कुरियर कंपनी में हुई लूट मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 28 लाख की इस लूट में कुल 11 बदमाश शामिल थे। पुणे पुलिस के अनुसार, इन बदमाशों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं और ये कई बार जेल भी जा चुके हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने मावल इलाके से दबोचे लूट में शामिल 7 बदमाश
  • गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज
  • गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने बरामद किए लूट के 14 लाख रुपये

Pune Crime: पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में स्थित एक कुरियर कंपनी के ऑफिस में गोलीबारी कर 28 लाख रुपये लूट मामले का खुलासा करते हुए पुणे पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस लूट मामले में 11 बदमाश शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 14 लाख रुपये भी बरामद किए है। पुलिस के अनुसार, लूट में शामिल इन आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और कई बार जेल जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर आरोपी पुणे के मंगलवार पेठ, शिवाजी नगर, शिवाने इलाकों में रहते हैं।

Pune police

कुरियर कंपनी में लूट के सात आरोपियों को पुलिस ने दबोचा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने बताया है कि, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो के खिलाफ मोक्का के तहत मामला दर्ज किया गया है। लूट के बाद ये आरोपी मावल में छिपे हुए थे। आरोपियों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर 11 में से 7 आरोपियों को दबोच लिया। बाकि के चारों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि, आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि, ये आरोपी लूट के बाद उत्‍तर भारत की तरफ भागने का प्‍लान बना रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पकड़े गए।

End of Feed