Pune Crime News: साइबर फ्रॉड के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। शातिर चोर मासूम लोगों को नए-नए हथकंडे अपनाकर उनके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा देते हैं। बीते कुछ वक्त से ऑनलाइन लोन देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पुणे में देखने को मिला है, जहां एक महिला के साथ 2.5 लाख रुपये की ठगी की है। साइबर जालसाज ने महिला के साथ इस साल सितंबर से नवंबर के बीच लोन देने का लालच देकर ठगी की है।
महिला के साथ 2.5 लाख रुपये की ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
घटना पुणे के सहकारनगर की है। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित महिला ने शुक्रवार को दत्तावडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, जालसाजों में से एक ने महिला को फोन किया और खुद को एक निजी बीमा कंपनी का अधिकारी बताया।
