Pune Crime News: पुणे में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक होटल में खाना खाने आए दोस्तों को होटल मालिक और वेटर ने तेज आवाज में बात करने और हंसने के कारण किचन के चाकू से हमला कर मारने की कोशिश की है। इस मामले में पीड़ित शख्स ने भारती विद्यापीठ थाने में होटल मालिक और उसके वेटरों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता की पहचान 25 साल के निशांत धनंजय के तौर पर हुई है। निशांत पुणे के दौलत नगर, धनकवाड़ी का रहने वाला है।
होटल मालिक और वेटर ने किया हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, निशांत और उसके दोस्त प्रसाद, राकेश, मयूर और अन्य तीन दोस्त एक फैमिली रेस्टोरेंट में दोपहर का भोजन कर रहे थे। जब वे सभी मजाक कर रहे थे और जोर-जोर से बातें कर रहे थे तभी होटल के वेटर अक्षय ने उन्हें चिल्लाने से मना कर दिया था।
