Pune: IBPS परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल कर रहा था शातिर छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 06:20 PM IST

Pune Crime News: पुणे पुलिस ने एग्जाम रूम में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुणे नगर निगम (पीएमसी) में कनिष्ठ लिपिक के पद के लिए बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) का एग्जाम दे रहा था और प्रश्न हल करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल कर रहा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • एग्जाम रूम में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट इस्तेमाल करने पर युवक गिरफ्तार
  • प्रश्न हल करने के लिए ले रहा था इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की मदद
  • पुलिस ने मामले में एक बाहरी शख्स को भी गिरफ्तार किया है

Pune Crime News: पढ़ाई में कमजोर छात्र एग्जाम में पास होने के लिए हर नए तरीके अपनाते रहते हैं। एग्जाम की टेंशन में वह कब अपराधी बन जाते हैं, यह भी नहीं पता होता है। ऐसा ही एक मामला पुणे में सामने आया है, जहां एक युवक को एग्जाम रूम (Exam Room) में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया है। पुणे नगर निगम (PMC) में कनिष्ठ लिपिक के पद के लिए बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल करने पर 25 वर्षीय एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Pune News - 2.

आईबीपीएस परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ पकड़ा गया पुणे का छात्र

उत्तमनगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है, जिसकी पहचान औरंगाबाद जिले के पोलटगांव गांव निवासी पवन उत्तम के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस ने एक बाहरी शख्स को भी गिरफ्तार किया है जो एग्जाम के सवालों का जवाब देने में उसकी मदद कर रहा था।

End of Feed