Pune Crime News: एकतरफा प्यार में नाबालिग की हत्या करने की कोशिश, धारदार हथियार से वार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 02:56 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। 24 साल के एक आरोपी ने 17 साल की नाबालिग पर जानलेवा हमला किया है। आरोपी शख्स नाबालिग से एकतरफा प्यार करता था, जिसको पीड़िता ने ठुकरा दिया और उसकी पत्नी को जाकर भी बता दिया। इस बात से गुस्से में आकर आरोपी ने धारदार हथियार से नाबालिग पर हमला कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • 24 साल के शख्स ने 17 साल की नाबालिग पर किया जानलेवा हमला
  • आरोपी करता था नाबालिग से एकतरफा प्यार
  • पीड़िता ने आरोपी की पत्नी को उसका कारनामा बताया दिया

Pune Crime News: प्यार जितना खूबसूरत होता है, उतना ही खतरनाक भी बन जाता है। बहुत से लोग इस प्यार के चक्कर में अपराध तक कर देते हैं और जब प्यार एकतरफा हो तो वह और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है, जिसके चक्कर में लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसा ही एक मामला पुणे में देखने को मिला है, जहां एकतरफा प्यार करने वाले सिरफिरे आशिक ने अपने ही ‘प्यार’ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने शख्स के खिलाफ 17 साल की नाबालिग की हत्या की कोशिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

pune news (13)

धारदार हथियार से नाबालिग पर हमला

घटना पुणे के हडपसर इलाके की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि एकतरफा प्यार में 17 वर्षीय नाबालिग को धारदार हथियार से गोदकर जान से मारने की कोशिश की गई है। इतना ही नहीं इस घटना में लड़की की नाबालिग दोस्त के साथ भी मारपीट की गई। घटना 13 दिसंबर की रात फुरसुंगी के हरपले बस्ती में हुई है।

End of Feed