Pune Crime News: गणपति उत्सव के पांच दिनों में 500 से ज्यादा मोबाइल चोरी, लुटेरों के तलाश में जुटी पुलिस

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 8, 2022, 11:13 AM IST

Pune Crime News: दो साल के लंबे इंतजार के बाद शहर में त्योहारों की धूम देखने को मिल रही है। इन दिनों गणेश चतुर्थी की रौनक हर जगह देखने को मिल रही है। लोग शहर के गणपति पंडालों में जा रहे हैं, लेकिन बहुत से लोगों को पंडालों में जाना काफी भारी पड़ रहा है। क्योंकि यह भीड़ मोबाइल चोरों का आसानी से निशाना बन जा रही है। पुलिस ने बताया है कि, त्योहार के दौरान शहर में मोबाइल चोरों का एक गिरोह तेजी से सक्रिय हो गया है।

pune crime

अब पुलिस ने बताया है कि, बीते 5 दिनों में 500 लोगों के मोबाइल चोरी हो चुके हैं। ज्यादातर यह सभी मोबाइल गणपति पंडालों में जा रहे लोगों के चोरी हुए हैं। पुलिस ने कहा है कि, हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए एक सीसीटीवी वीडियो में, शहर के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में एक युवा लड़के को एक भक्त का मोबाइल फोन चुराते हुए पकड़ा गया था।

End of Feed