Pune News: सीमा शुल्क के नाम पर महिला को लगाया 6.6 लाख का चूना, ऐसे दिया घटना को अंजाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 01:38 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक गृहिणी के साथ ठगी की हैरान कर देने वाली घटना हुआ है। यूके के एक दोस्त ने उसे पार्सल में ज्वेलरी भेजने का दावा किया। एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों का हवाला देकर ठग ने महिला को 6.6 लाख रुपये का चूना लगा दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे में एक गृहिणी के साथ ठगी की हैरान कर देने वाली घटना हुई
  • पार्सल को एयरपोर्ट से छुड़ाने के नाम पर 6.6 लाख रुपये की ठगी
  • महिला के अकाउंट से निकाले 6.6 लाख रुपये

Pune Crime News: साइबर ठगी की घटना हर दिन बढ़ती जा रही हैं। अक्सर शातिर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाते रहते हैं। अब पुणे में एक 51 साल की गृहिणी के साथ कुरियर भेजने वाली लड़की ने ठगी कर लाखों रुपये का चूना लगा दिया है। घटना पुणे के हडपसर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि, शातिर महिला ठग ने उसे बताया कि, विदेश से महिला के दोस्त ने उसके नाम का पार्सल भेजा है। सीमा शुल्क और जीएसटी के नाम पर उसके साथ 6.6 लाख रुपये की ठगी की है।

Pune News

महिला के साथ 6.6 लाख रुपये की ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घटना 20 से 26 अक्टूबर के बीच हुई है। मामले पर हडपसर पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक संतोष डांगे ने शनिवार को बताया है कि, एक व्यवसायी की पत्नी सोशल नेटवर्किंग साइट पर यूके में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ संपर्क में आई, दोनों बहुत जल्द अच्छे दोस्त बन गए।

End of Feed