Pune Crime News: पुणे में एक पति का आपराधिक चेहरा सामने आया है, जिसने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, एक 35 साल के आईटी इंजीनियर ने अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी है। घटना पुणे के फुरसुंगी इलाके की है। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसने रसोई के चाकू से पत्नी का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
घटना का पता तब चला जब आरोपी के मकान मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की सूचना दी। आरोपी की पहचान राजेंद्र भाऊसाहेब गायकवाड़ के तौर पर हुई है। उसने पत्नी ज्योति राजेंद्र गायकवाड़ (उम्र 31) का गला रेत दिया। दोनों गुरुदत्त कॉलोनी, गंगा नगर, फुरसुंगी में रहते थे।
