महाराष्ट्र में अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी कागजात पर वर्षों से दे रहा था चकमा

पुणे में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, जो पिछले 20 सालों से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि स्थानीय हिंदू संगठनों के सदस्यों को शेख की राष्ट्रीयता पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने उसे स्वारगेट पुलिस थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुणे में एक बांग्लादेशी नागरिक को पिछले 20 वर्षों से अवैध रूप से देश में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के निवासी आरोपी एहसान शेख (34) की शहर के महर्षिनगर इलाके में कपड़े की दुकान है। उन्होंने बताया कि शेख की राष्ट्रीयता पर संदेह जताते हुए स्थानीय हिंदू संगठनों के सदस्य उसे स्वारगेट पुलिस थाने ले गए।

arrested

सांकेतिक फोटो।

कैसे आया भारत?

स्वारगेट पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘जांच के दौरान शेख, अपना जन्म प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद उसने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के सोनकंडा बाजार का निवासी है और उसने 2004 में कोलकाता के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था।’’

End of Feed