Pune River Carnage: नदी में परिवार के 7 सदस्यों के शव मिलने के मामले में कार्रवाई, हिरासत में 5 लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 06:57 PM IST

Pune Police: पुणे के चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। एक ही परिवार के सात लोगों की लाश नदी में मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। हिरासत में लिए गए लोगों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हत्या का केस भी दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि 18 जनवरी से शव मिलने शुरू हुए हैं। लाशों का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। हालांकि इस रिपोर्ट से पुलिस संतुष्ट नहीं है, इसलिए मामले की पूरी जांच की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 18 जनवरी से 22 जनवरी के बीच मिले थे 4 शव
  • मंगलवार को मिले हैं 3 शव
  • भीमा नदी पर परगोन पुल के पास मिले थे शव


Pune News: नदी में एक परिवार के सात लोगों का शव मिलने के मामले में पुलिस ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। थाने में हत्या का केस भी पंजीकृत किया गया है। बुधवार को पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। बताया कि मरने वालों में 40 साल का दंपति, उनकी बेटी और दामाद, तीन पोते-पोतियां हैं। इनकी पहचान 45 वर्षीय मोहन पवार, इनकी पत्नी 40 वर्षीय संगीता मोहन, उनकी बेटी 24 वर्षीय रानी फुलवारे, दामाद 28 वर्षीय श्याम फुलवारे और तीन से सात साल के तीन बच्चों के रूप में की गई है। 18 से 22 जनवरी तक चार लाश मिली थी। मंगलवार को फिर 3 लाश मिली। इसके बाद पुलिस की तफ्तीश बढ़ गई।

pune river dead body case. ani

नदी के पास मौजूद पुलिस। फाइल फोटो

पुणे शहर से 45 किलोमीटर दूर दौंड तहसील के यवत गांव के बाहरी क्षेत्र में भीमा नदी पर परगोन पुल के पास लाशें मिली थीं। पुणे ग्रामीण पुलिस के अधिकारी के मुताबिक भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस पूरे मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। जो दोषी होंगे, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

End of Feed