Pune News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या, रातभर शव के पास बैठा रहा, सुबह पुलिस को दी सूचना

Pune News: पुणे के हिंजवाड़ी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर शुभम कालबांडे पर अपनी प्रेमिका कोमल दहाले की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Pune News: पुणे के आईटी हब हिंजवाड़ी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक Softwere Engineer ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा था। रविवार देर रात दोनों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने युवती को कई बार मुक्के मारे। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर एंबुलेंस बुलाने की सूचना दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

Pune Murder

पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की प्रेमिका की हत्या

मृतका की पहचान कोमल दहाले के रूप में हुई है, जो विप्रो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। वह महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के वर्धा जिले की रहने वाली थी। वहीं, आरोपी की पहचान शुभम कालबांडे के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के ही बुलढाणा जिले का निवासी है। आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वह इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

End of Feed