पुणे बिल्डिंग हादसा: रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, अब तक 9 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

पुणे के मोशी इलाके में इमारत ढहने के बाद राहत और बचाव ऑपरेशन पूरी रात जारी रहा। गुरुवार सुबह 6:30 बजे तक मलबे से 9 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। एनडीआरएफ, सेना, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

महाराष्ट्र के पुणे जिले के मोशी इलाके में इमारत ढहने के बाद राहत और बचाव अभियान रातभर जारी रहा। गुरुवार सुबह 6:30 बजे तक मलबे से 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। जिन्हें निकालने के लिए एनडीआरएफ, सेना, दमकल और स्थानीय प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

Pune building collapse

पुणे में इमारत पर गिरा कचरे का ढेर, बचाव कार्य जारी

NDRF और सेना की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी

एनडीआरएफ की 5वीं बटालियन, भारतीय सेना, पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC), फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू टीम आधुनिक उपकरणों की मदद से मलबे की लगातार तलाश कर रही हैं। हर संभावित स्थान पर सावधानीपूर्वक मलबा हटाकर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed