Pune Accident: पलक झपकते ही दुकान में घुसी बस, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

पुणे में एक बस अचानक बेकाबू होकर एक दुकान में घुस गई। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। घटना के समय अंदर कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Pune Bus Accident: पुणे में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब PMPML की एक तेज रफ्तार बस अचानक बेकाबू होकर शादी के कार्ड प्रिटिंग की दुकान में घुस गई। इस दौरान बस ने सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि बाइकों को नुकसान पहुंचा है।

बस का ब्रेक फेल होने की आशंका

यह हादसा पुणे के अप्पा बलवंत चौक इलाके पर हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए थे, जिसके कारण ड्राइवर का बस पर नियंत्रण खो गया। जिसके कारण बस बाइकों को टक्कर मारते हुए सीधा दुकान में घुस गई। गनीमत की बात कि इस हादसे के समय दुकान के अंदर उसका मालिक या कोई ग्राहक मौजूद नहीं था और फुटपाथ पर भी ज्यादा भीड़ नहीं थी। अगर उस समय वहां लोग होते, तो भीषण हादसा हो सकता था।

End of Feed