आज ही बनवा लें PUC सर्टिफिकेट, NHAI ने NCR में लगाए ऐसे कैमरे जो नंबर प्लेट पढ़कर घर भेज देंगे चालान

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण एक बड़ी समस्या है और इसीलिए सभी से कहा जा रहा है कि समय-समय पर अपनी गाड़ियों का चेकअप कराते रहें। PUC सर्टिफिकेट नहीं होने पर गाड़ियों का चालान किया जा रहा है। NHAI ने अब एक ऐसा कैमरा लगा दिया है, जो वाहन डाटाबेस से चेक करके PUC सर्टिफिकेट वैलिड नहीं होने पर चालान भेज रहा है।

दिल्ली-NCR में प्रदूषण एक बार फिर सुर्खियों में है। हर कोई प्रदूषण की बात कर रहा है। लेकिन प्रदूषण से निजात फिलहाल मिलती नहीं दिख रही है। ऐसे में प्रदूषण फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जाने जरूरी है। दिल्ली-NCR के प्रदूषण में एक बड़ा हिस्सा गाड़ियों से निकलने वाले धुंए और कार्बन डाई ऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड का भी है। अब सरकारों सख्ती बरतनी शुरू कर दी है और इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI ने एक बड़ा कदम उठाया है। चलिए जानते हैं -

NHAI ANPR Camera

NHAI ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर लगाया ANPR कैमरा (फोटो - x.com/NHAI_Official)

NHAI ने स्वच्छ हवा और सतत परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। NHAI ने दिल्ली को मिलेनियम सिटी गुरुग्राम से जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे पर अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था लागू कर दी है। इस पहल का मकसद NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाना और पर्यावरण के अनुकूल यातायात को बढ़ावा देना है।

End of Feed