Prayagraj: संगम नगरी में अब तंबाकू या उससे बने उत्पादों की बिक्री आसान नहीं होगी। इसके लिए अब बाकायदा लाइसेंस लेना जरूरी होगा। नगर हाल ही में हुए चुनाव के बाद नए निगम के गठन के बाद निगम ने इसके लिए तैयारी करना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने सदन में इस प्रस्ताव को पारित कराने की तैयारी आरंभ कर दी है। बता दें कि, यूपी के कई शहरों में ये नया नियम लागू होने के बाद अब प्रयागराज में भी तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए निगम प्रशासन हरकत में आया है।
प्रयागराज में अब तंबाकू उत्पाद की बिक्री के लिए जरूरी होगा लाइसेंस (सांकेतिक तस्वीर)
