Prayagraj Railway Update: प्रयागराज के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। प्रयागराज रेल प्रशासन की ओर से ट्रेन में सफर करने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से गुजरात के सूरत शहर जाने वाली ट्रेन के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
प्रयागराज के सूबेदारगंज से सूरत तक चलेगी नई ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
उत्तर-मध्य रेलवे के पीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, यह विशेष ट्रेन संख्या- 09117 गुजरात के सूरत शहर से 16 दिसंबर को रवाना होकर 17 दिसंबर को प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या- 09118 प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से 17 दिसंबर को सूरत के लिए रवाना होगी। पीआरओ के मुताबिक, इससे प्रयागराज का सीधा जुड़ाव गुजरात के कई बड़े शहरों से हो जाएगा। वहीं प्रयागराज रेल मंडल इलाके के लोगों को गुजरात के सूरत जाने में सुविधा हो जाएगी।
