प्रयागराज

Prayagraj News: अब रोडवेज की साधारण बसों में मिलेगी रिजर्वेशन सेवा, इस दिन से होगी आरंभ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 08:32 PM IST

Prayagraj News: यूपीएसआरटीसी की रोडवेज यात्री एसी बसों की तर्ज पर अब साधारण बसों में भी सफर करने वाले यात्री अपना रिजर्वेशन करवा सकेंगे। इसे लेकर रोडवेज महकमे ने तैयारी शुरू कर दी है। अगर सब कुछ सही समय पर हुआ तो यात्रियों को इसी साल से यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

Image

यूपी रोडवेज विभाग की ओर से अब साधरण बसों में भी शुरू की जाएगी आरक्षण सेवा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एसी बसों की तर्ज पर साधारण बसों में शुरू होगी रिजर्वेशन सेवा
  • इसे लेकर यूपीएसआरटीसी ने आरंभ की तैयारी
  • प्रथम चरण का आगाज प्रयागराज से होगा

Prayagraj News: यूपी के लोगों के लिए एक अच्छी खबर ये है कि, आने वाले समय में यूपीएसआरटीसी की रोडवेज यात्री एसी बसों की तर्ज पर अब साधारण बसों में भी सफर करने वाले यात्री अपना रिजर्वेशन करवा सकेंगे। इसे लेकर रोडवेज महकमे ने तैयारी शुरू कर दी है। अगर सब कुछ सही समय पर हुआ तो यात्रियों को इसी साल से यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि पहले चरण में इस सेवा का फायदा लंबी दूरी वाली बसों के यात्रियों को मिलेगा।

विभागीय जानकारी के मुताबिक, फिलहाल रोडवेज की एसी बसों में ही ऑनलाइन आरक्षण की सेवा है। नई सेवा शुरू करने की योजना के मुताबिक, यात्रियों को साधारण बसों में सफर करने के 30 दिन पूर्व अपना रिजर्वेशन करवाना होगा। जिसके चलते साधारण बसों में सफर करने वाले यात्री भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। रोडवेज महकमे के मुताबिक, इस सेवा के तहत यात्रियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की सुविधा मिलेगी।

पहला चरण प्रयागराज से आरंभ होगा

यूपीएसआरटीसी के अधिकारियों के मुताबिक, साधारण बसों में यात्री सीट आरक्षण एक माह पूर्व करवा सकेंगे। इस सेवा के तहत अगर यात्री अपना आरक्षण रद्द करवाता है तो रेलवे के जैसे जमा करवाई गई राशि से कुछ रुपए काटे जाएंगे। विभागीय जानकारी के मुताबिक, आरक्षण सेवा का पहला चरण प्रयागराज से आरंभ होगा। जिसके तहत प्रयागराज के सिविल लाइंस, जीरो रोड, मिर्जापुर सहित प्रतापगढ़ डिपो में इसके लिए रिजर्वेशन काउंटर भी बनाए जाएंगे। प्रथम चरण में प्रयागराज से संचालित लंबी दूरी की बसों के यात्रियों को रिजर्वेशन सेवा का फायदा मिलेगा। बाद में विभाग की ओर से आसपास के जिलों के लिए जाने वाली बसों के यात्रियों को इस सेवा का फायदा दिया जाएगा। इसे लेकर प्रयागराज के रिजनल मैनेजर एमके त्रिवेदी ने बताया कि, प्रयागराज क्षेत्र में इसकी तैयारी की जा रही है। यात्रियों को इसी फाइनेंशियल वर्ष से इस सेवा का लाभ मिल सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'