दिल्ली में कल मतदान, पीएम मोदी त्रिवेणी संगम में करेंगे महाकुम्भ का पवित्र स्नान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी बुधवार 5 फरवरी को प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे। महाकुम्भ के दौरान पीएम मोदी का यह पहला प्रयागराज दौरा है। इसी दौरान दिल्ली की जनता विधानसभा चुनाव के तहत मतदान करेगी। पीएम मोदी के महाकुम्भ दौरे के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कल यानी बुधवार 5 फरवरी एक विशेष दिन है। कल ही दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए मतदान होगा। कल दिल्ली के मतदाता अपने फैसले को EVM में कैद कर देंगे और 8 फरवरी को जब EVM खुलेगी, तब उनके फैसले के बारे में पता चलेगा। इस बीच कल ही यानी 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयागराज जाने का भी कार्यक्रम है। 13 जनवरी को महाकुम्भ मेले की शुरुआत होने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला प्रयागराज दौरा होगा। इस दौरान पीएम मोदी बुधवार को संगम नगरी के त्रिवेणी संगम घाट पर पवित्र डुबकी भी लगाएंगे।

PM Modi Kumbh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को करेंगे कुम्भ स्नान

पीएम मोदी का यह प्रयागराज दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब हाल ही में (29 जनवरी 2025) को मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के अवसर पर महाकुम्भ क्षेत्र में एक भगदड़ मची थी। उस भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मृत्यु हो गई थी और करीब 60 लोग घायल हो गए थे।

End of Feed