दिल्ली

अगले साल तक दिल्ली मेट्रो के 44 और स्टेशन होंगे शुरू; जानें सभी के नाम

दिल्ली मेट्रो पूरे दिल्ली-NCR क्षेत्र की लाइफलाइन है, जिसका नेटवर्क 395 किमी है। फेज-4 के तहत 2026 तक दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में 44 नए स्टेशन जुड़ेंगे, जिससे राजधानी क्षेत्र में कनेक्टिविटी और भी बेहतर होगी। वर्तमान में 12 कॉरिडोर में 289 स्टेशन हैं। 2026-27 तक नए खंडों पर मेट्रो सेवाएं शुरू हो जाएंगी, जिससे सफर में आसान होगी।

Image

अगले साल तक चालू होंगे दिल्ली मेट्रो के 44 नए स्टेशन

Photo : ANI

दिल्ली मेट्रो दिल्ली ही नहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद यानी समूचे NCR क्षेत्र की लाइफलाइन है। मौजूदा दौर में दिल्ली मेट्रो की कुल नेटवर्क 395 किमी का है, जिसमें नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन और गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो भी शामिल है। फिलहाल दिल्ली मेट्रो के फेज-4 पर तेजी से काम चल रहा है और साल 2026 तक फेज-4 के तहत 44 नए स्टेशन मेट्रो नेटवर्क में और जुड़ जाएंगे। इन 44 स्टेशनों के जुड़ने से मेट्रो की कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो जाएगी और दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों को जो मेट्रो से सफर करते हैं, उन्हें जबरदस्त फायदा होगा।

दिल्ली मेट्रो का एक्सपेंशन बहुत ही तेजी से चल रहा है। दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क को बढ़ाने में फेज-4 एक मील का पत्थर साबित होगा। फिलहाल दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के कुल 12 कॉरिडोर में 289 स्टेशन मौजूद हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार जनकपुरी वेस्ट से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक मेट्रो लाइन पहले ही चालू है। अब साल 2026 तक इसमें कुछ और खंडों को जोड़ा जाएगा। इसमें मजेंटा लाइन का 2.8 किमी का एक्सटेंशन भी शामिल है। बताया गया कि जिन नए खंडों को जोड़ा जा रहा है उन पर मेट्रो सेवाएं वित्तीय वर्ष 2026-27 तक मेट्रो का संचालन पूरी तरह से चालू हो जाएगा। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यात्रा बहुत ही आसान हो जाएगी।

फेज-4 के अंतर्गत दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशन

फेज-4 के तहत दिल्ली मेट्रो के एक्सपेंशन का फोकस मुख्यतौर पर तीन बिंदुओं पर है -
  • मौजपुर से मजलिस पार्क - 12.318 किमी के इस कॉरिडोर में 8 नए स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनके नाम होंगे - यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सोनिया विहार, सूरघाट, जगतपुर गांव, झड़ौदा माजरा और बुराड़ी।
  • कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से रामकृष्ण आश्रम मार्ग - 26.462 किमी के इस कॉरिडोर में 21 नए स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इन स्टेशनों के नाम होंगे - केशोपुर, पश्चिम विहार, पश्चिम विहार वेस्ट, मंगोल पुरी, वेस्ट इंक्लेव, पुष्पांजलि, दीपाली चौक, पीतमपुरा, प्रशांत विहार, नॉर्थ पीतमपुरा, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा, मजलिस पार्क, आजादपुर, अशोक विहार, डेरावाल नगर, घंटाघर, पुलबंगश, सदर बाजार, नबी करीम और आरके आश्रम मार्ग
  • दिल्ली एयरो सिटी से तुगलकाबाद - 23.622 किमी के इस कॉरिडोर में 15 नए स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इन स्टेशनों के नाम हैं - वसंत कुंज, किशनगढ़, छतरपुर, छतरपुर मंदिर, IGNOU, नेब सराय, साकेत जी ब्लॉक, अंबेडकर नगर, खानपुर, संगम विहार-तिगड़ी, आनंदमयी मार्ग जंक्शन, तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी और तुगलकाबाद।
दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के एक्सपेंशन से दिल्ली में पब्लिक ट्रांस्पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इससे सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। 44 नए स्टेशन जुड़ने से कई अन्य इलाकों के लोग भी अब मेट्रो के सफर का लुत्फ ले पाएंगे। इससे यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी में आसानी होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article