गंगा-यमुना की धारा में बड़े हनुमान जी ने लगाई डुबकी, संगम किनारे मंदिर तक पहुंचा नदियों का सैलाब; देखें वीडियो

Waterlogging in Hanuman Mandir Prayagraj: लगातार बारिश के चलते प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़कर बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में पहुंच गया है। जिसके बाद विधि विधान के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में हर साल गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर प्रवेश करता है, इसे शुभ माना जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुबह 6:50 बजे मंदिर के गर्भ गृह में जल प्रवेश किया
  • बाढ़ उतरने तक मंदिर के कपाट बंद
  • मंदिर के बाहर से दर्शन-पूजन करेंगे श्रद्धालु

Waterlogging in Hanuman Mandir Prayagraj: प्रयागराज में संगमतट पर गंगा और यमुना नदियों का पानी बारिश के चलते तेजी से बढ़ रहा है। जिस कारण नदियों का जल अब बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में भी पहुंच गया है। बाढ़ का पानी नीचे उतरने तक मंदिर के कपाट को बंद कर दिया गया है। मंदिर के बाहर से ही श्रद्धालु बड़े हनुमान जी के दर्शन पूजन कर रहे हैं।

Mandir Waterlogging

बड़े हनुमान मंदिर में पहुंचा पानी

End of Feed