Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक सिरफिरा आदमी रेलवे ट्रैक पर छतरी लागाकर सो गया। उस पटरी पर ट्रेन आ रही थी। लेकिन, टेन चालक ने ट्रेन रोकर उसकी जान बचाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार ट्रेन प्रयागराज से मऊआइमा होते हुए प्रतापगढ़ की ओर जा रही थी। जब मऊआइमा रेलवे क्रासिंग के पास से गुजरी और फ्लाइओवर ब्रिज के निकट पहुंची तो चालक ने देखा कि एक व्यक्ति छाता लेकर पटरी पर लेटा है।
चालक ने रोकी ट्रेन
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक ने मानवता दिखाते हुए ट्रेन रोकी और उस आदमी को उठाकर फटाफट भगाया गया। जब मऊआइमा रेलवे क्रासिंग के पास से गुजरी और फ्लाइओवर ब्रिज के निकट पहुंची तो चालक ने देखा कि एक व्यक्ति छाता लेकर पटरी पर लेटा है, फिर आदमी को पटरी से उठाने के बाद पायलट ने ट्रेन आगे बढ़ाई।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार दोपहर की है। मऊआइमा रेलवे स्टेशन अधीक्षक वीके चौरसिया ने बताया कि इस तरह ट्रेन रोके जाने की सूचना किसी पायलट के जरिए अभी तक उन्हें नहीं दी गई है
