Allahabad HC ने 42 जजों का किया ट्रांसफर, एक हफ्ते में दूसरा बड़ा तबादला, गाजियाबाद से लेकर प्रयागराज तक बदले जिला जज

सोमवार को 62 जजों के तबादले के बाद आज यानी बुधवार, 30 अप्रैल को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 42 जिला जजों के तबादला किया है। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसमें ज्ञानवापी के 7 मामलों की सुनवाई कर रहे डिस्ट्रिक्ट जज संजीव पांडेय भी शामिल हैं।

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार, 30 अप्रैल को यूपी के 42 जजों का ट्रांसफर किया। इन सभी जजों का प्रदेश के अन्य जिलों में तबादला किया किया गया है। बता दें कि सोमवार को ही 62 जजों का तबादला किया गया था। इसके दो दिन बाद ही फिर एक और बड़ा फेरबदल करते हुए 42 जजों का तबादला किया गया है। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने अधिसूचना जारी करते हुए तबादले की जानकारी दी। जिसके अनुसार, वाराणसी के डिस्ट्रिक्ट जज संजीव पांडेय को मेरठ भेजा गया है। संजीव पांडेय ज्ञानवापी के 7 मामलों की सुनवाई कर रहे थे। वहीं कानपुर देहात के जिला जज प्रकाश तिवारी को वाराणसी भेजा गया है।

Allahabad HC

Allahabad HC ने 42 जजों का किया ट्रांसफर

संभल से लेकर इटावा तक बदले जिला जज

संभल के जिला जज कमलेश कुच्छल झांसी के नए जिला जज बने। भदोही के डिस्ट्रिक्ट जज दुर्ग नारायण सिंह संभल के नए जिला जज बने। अलीगढ़ के डीजे संजीव कुमार को प्रयागराज का नया जिला जज बनाया गया है। संतोष राय को प्रयागराज जिला जज से मुजफ्फरनगर जिले का जज बनाया गया। मथुरा के जिला जज डीजे आशीष गर्ग को गाजियाबाद का नया जिला जज बनाया गया। मेरठ जिले के जज रजत सिंह जैन को इटावा का जिला जज बनाकर भेजा गया है।

End of Feed