प्रयागराज

प्रयागराज में बुजुर्ग दंपति की हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Prayagraj: यूपी के प्रयागराज में एक बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Image

प्रयागराज में बुजुर्ग दंपति की हत्या

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दो लोगों की हत्या की खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। हत्या की जांच करते हुए पुलिस ने मंगलवार को एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

धारदार हत्या से की दंपति की हत्या

पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि सोमवार शाम एडीए कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या करने की जानकारी मिली। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया क्योंकि उसके कपड़े फुटेज में दिख रहे व्यक्ति से मेल खा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया हालांकि संदिग्ध ने हत्या का जुर्म नहीं कबूला है। यादव ने बताया कि जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, वह रविवार को भी मृतक के घर में बिजली का काम करने आया था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम को एडीए कालोनी में रहने वाले अरुण कुमार श्रीवास्तव (65) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी जबकि उनकी पत्नी मीना श्रीवास्तव (60) हमले में गंभीर रूप से घायल हुई थीं। पुलिस ने बताया कि मीना की सोमवार रात को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article