Prayagraj Hotel Fire: प्रयागराज में धधका विट्ठल होटल, ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के बाद भड़की आग; 13 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

Prayagraj Fire News: प्रयागराज के सिविल लाइन्स स्थित विट्ठल होटल में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया और होटल में फंसे 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Prayagraj Hotel Fire News: संगम नगरी प्रयागराज के सिविल लाइन्स इलाके में स्थित विट्ठल होटल में सोमवार दोपहर भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आधा दर्जन फायर टेंडर और नगर निगम की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि होटल में फंसे करीब 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इस बड़े अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।

prayagraj hotel fire news

सिविल लाइंस के होटल में लगी भीषण आगी

कितने बजे लगी आग?

जानकारी के मुताबिक, होटल में दोपहर करीब 1:30 बजे आग लगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि होटल के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में विस्फोट होने के बाद आग भड़की, जिसने देखते ही देखते चार मंजिला होटल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि होटल के कई कमरे, किचन और एसी पूरी तरह जलकर खाक हो गए। वहीं होटल के नीचे खड़ी दो बाइकें भी आग की भेंट चढ़ गईं।

End of Feed