शहर

Ram Mandir: वनवास के बाद अयोध्या लौटने से पहले यहां रुके थे श्रीराम, जानें क्या कहता है इतिहास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2024, 08:59 AM IST

आज 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण पतिष्ठा की जाएगी, जिसेक बाद प्रभु मंदिर में विराजमान होंगे। 14 वर्षों के वनवास के बाद, जब श्रीराम को अयोध्या लौटना था तो अयोध्या वासी आज की तरह ही उनका इंतजार कर रहे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रीराम अयोध्या लौटन से पहले कहा रुके थे?

Image

अयोध्या लौटने से पहले यहां रुके थे श्रीराम

Photo : BCCL

आखिरकार वो दिन आ गया, जिसका इंतजार पूरे देश को था। आज 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण पतिष्ठा की जाएगी, जिसेक बाद प्रभु मंदिर में विराजमान होंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने सिर्फ अपने पिता के एक वचन को निभाने के लिए 14 वर्षों का वनवास हंसते-हंसते स्वीकार कर लिया था और माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वन की ओर प्रस्थान किया था। वनवास के दौरान उन्हें कई तरह की कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था। फिर रावण का वध करने के बाद जब 14 वर्षों का वनवास खत्म हुआ तो आज की तरह त्रेतायुग में भी अयोध्या वासी श्रीराम के लौटने का इंतजार कर रहे थे।

लेकिन क्या आप जानते हैं वनवास खत्म होने के बाद श्रीराम सीधे अयोध्या नहीं लौटे थे। जी हां, अयोध्या लौटने से पहले रामलला माता सीता और लक्ष्मण के साथ उस स्थान पर गए थे, जहां राम की खड़ाव रखकर उनके भाई भरत अपना राजपाठ संभालते थे। वनवास खत्म होने के बाद पुष्पक विमान से श्रीराम माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के साथ नंदीग्राम पहुंचे थे।

इस दिन अयोध्या लौटे थे राम

कहा जाता है कि नंदीग्राम में एक दिन रुकने के बाद अगले दिन राम अयोध्या लौटे थे। यह भी उल्लेख मिलता है कि रावण का वध अगर दशमी को हुआ था तो उसके अगले दिन माता सीता को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी, जिसके बाद प्रभु राम अयोध्या लौटे थे।

हर तरफ है राम नाम की धुन

नंदीग्राम में उनका भव्य स्वागत किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए राजा दशरथ की तीनों रानियां भी वहां पहुंची थीं। साथ ही अयोध्या वासी भी नंदीग्राम पहुचे थे। उसके अगले दिन प्रभु राम अयोध्या आए थे। तब वहां घर-घर दीप जलाकर उनका भव्य स्वागत किया गया था। आज भी अयोध्या सहित पूरे देश में उत्साह और प्रेम का माहौल है। हर तरह बस राम नाम की गूंज है। पूरा देश राम के धुन में मग्न है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article