Punjab News: पंजाब में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सीमा पार से हथियारों की तस्करी भी बढ़ती जा रही है पंजाब में बीते एक महीने के दौरान शायद ही कोई ऐसा दिन बीता होगा जब पुलिस ने हथियारों की खेप बरामद नहीं की होगी। सीमा पार बैठे आतंकी और पाकिस्तान खुफिया एजेंसी लगातार पंजाब को दहलाने की कोशिश कर रहे हैं।
हथियारों की बरामदगी से गरमाई सियासत
पंजाब का तकरीबन 550 किलोमीटर बोर्डर पाकिस्तान से लगता है इस बॉर्डर पर बीएसएफ और सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस के रूप में पंजाब पुलिस लगातार निगरानी करती है। यूं तो सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से लगातार हथियार और ड्रग्स पिछले कुछ सालों से आ रहे हैं। लेकिन पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अचानक हथियारों की तस्करी में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। पं
जाब में अशांति फैलाने के लिए गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकियों का खतरनाक नेक्सस बन गया है, जो लगातार पंजाब में अपनी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के प्रयास में हैं। बीते 1 महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो हालात कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। 3 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक पंजाब में पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। इस दौरान करीब 80 पिस्टल 5 AK-47 राइफल 267 जिंदा कारतूस और 15 से ज्यादा मैगजीन बरामद की गई हैं।
- 3 सितंबर को 8 पिस्टल और 103 जिंदा कारतूस बरामद किए गए
- 7 सितंबर को 15 पिस्टल बरामद हुए।
- 9 सितंबर को तीन पिस्तौल बरामद किए गए
- 10 सितंबर को दो एक के 47 राइफल और तीन मैगजीन बरामद किए गए इसके साथ ही 50 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए
- 22 सितंबर को 13 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए गए
- 29 सितंबर को दो AK 47 राइफल और चार मैगजीन बरामद हुए
- 30 सितंबर को 13 पिस्टल और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए गया
- 2 अक्टूबर को 10 पिस्टल बरामद किए गए एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड भी पुलिस ने बरामद किए
वहीं भारी मात्रा में हथियारों की बरामद की पर आम आदमी पार्टी के महासचिव बलतेज पन्नू ने कहा पंजाब में लगातार भारी मात्रा में हथियार आ रहे हैं। पंजाब सिर्फ पंजाब की नहीं बल्कि पूरे देश की लड़ाई लड़ रहा है इतने भारी मात्रा में हथियार आ रहे हैं। अगर पंजाब पुलिस इनको ना पड़े तो यह हथियार पूरे देश में जा सकते हैं और इनका इस्तेमाल अपराधिक गतिविधियों और अशांति फैलाने के लिए किया जा सकता है। सीमा पार से लगातार पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश की जाती रही हैं।
वहीं पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा पंजाब में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है जहां पुलिसकर्मी ही सुरक्षित ना हो वहां पर कौन सुरक्षित महसूस करेगा आज पंजाब में कानून का नहीं बल्कि जंगल राज चल रहा है। वहीं पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार वेरका ने कहा पंजाब में आज चारों तरफ गोलियां चल रही हैं, सरेआम कत्ल किया जा रहे हैं और लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं। पंजाब में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है लेकिन सरकार कह रही है कि पंजाब में सब कुछ अच्छा है।
