Ram Mandir Inauguration Live Streaming: अयोध्या में 22 जनवरी सोमवार यानी आज राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इस भव्य कार्यक्रम के लिए रामनगरी में बड़ी संख्या में साधु संतों के अलावा कई वीआईपी मेहमान पहुंच चुके हैं। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वैसे तो सभी रामभक्त इस खास पल के साक्षी बनना चाहते हैं, लेकिन सभी लोगों का आज मौके पर पहुंचना संभव नहीं है। हालांकि, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए खासे इंतजाम किए गए हैं। आप घर बैठे ही इस शुभ घड़ी के साक्षी बन सकते हैं। इस भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राष्ट्रीय चैनल डीडी न्यूज पर और दूरदर्शन पर किया जाएगा।
DD न्यूज के यू ट्यूब चैनल पर देखिए लाइव प्रसारण
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज समेत कई अन्य चैनलों पर भी देखा जा सकेगा। इसके अतिरिक्त भक्तों के लिए डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। आपको बता दें कि इस बड़े कार्यक्रम को कवर करने के लिए अकेले डीडी न्यूज ने अयोध्या में विभिन्न जगहों पर 40 कैमरे लगाए हैं, जिससे आपको घर बैठे राम मंदिर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेल्कास्ट दिखाया जा सके। समारोह का प्रसारण अत्याधुनिक 4k तकनीक में किया जाएगा।
इतने बजे होगी प्राण प्रतिष्ठा
आपको बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड तक किया जाएगा। आप संबंधित न्यूज चैनलों के जरिए घर बैठे इस शुभ घड़ी का हिस्सा बन सकते हैं।
