Patna Crime News: DAV स्कूल के पास दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश का शक

पटना में आज यानी शुक्रवार सुबह एक और हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। दानापुर स्थित डीएवी स्कूल के पास बदमाशों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मारकर जान ले ली।

बिहार की राजधानी पटना में हत्या की घटनाओं का सिलसिला जारी है, जिसमें ताजा मामला दानापुर से सामने आया है। गोला रोड पर डॉ. डीराम डीएवी स्कूल के पास बदमाशों ने 18 साल के श्रवण कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

Crime.

पटना में दिनदहाड़े 18 वर्षीय युवक की हत्या

मृतक दियारा बिशनपुर का निवासी था और उसके पिता का नाम संतोष राय है। यह घटना आज यानी शुक्रवार 13 जून को सुबह हुई, जब श्रवण अपने दोस्तों के साथ बाइक पर निकला था। बदमाशों ने उसे पीछे से आवाज देकर बुलाया और जैसे ही वह उनके पास गया, उन्होंने पिस्टल से फायरिंग कर दी।

End of Feed