न्याय की आस में आत्मदाह की कोशिश; पाटलिपुत्र थाने के सामने युवक ने मचाई सनसनी

पटना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने पुलिस की निष्क्रियता से निराश होकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना शनिवार शाम पाटलिपुत्र थाना परिसर में हुई, जिससे हड़कंप मच गया।

युवक का नाम अंकित कुमार बताया जा रहा है, जिसने 29 मई को कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जब उन्होंने दुकान पर काम करने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की थी। युवक ने कमलेश कुमार, गुड्डू कुमार, पप्पू कुमार, दीपू कुमार और रौशन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

Man tried to burn himself in Patna

युवक ने खुद को जलाने की कोशिश की

हालांकि, दो दिनों तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर अंकित हताश हो गया। शनिवार को वह थाना पहुंचा। ऐसे में उसने मिट्टी का तेल लेकर आत्मदाह करने की कोशिश की। जब वह तेल खुद पर डालने ही वाला था, तभी पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। इससे आसपास में सनसनी फैल गई। पाटलिपुत्र थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को समझाकर घर भेज दिया गया और उसे जल्द ही न्याय मिलने का आश्वासन दिया गया।

End of Feed