रील का चस्का पड़ा भारी, चलती ट्रेन से गिरने से युवक की मौत, गेट पर लटरकर बना रहा था Reel

बिहार में सासाराम-धनबाद इंटरसिटी ट्रेन के गेट पर खड़े होकर रील बनाने की कोशिश में एक युवक ट्रेन से गिर गया। रील बनाने हुए युवक का बैलेंस बिगड़ने से ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है।

Bihar News: बिहार के धनबाद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा रील बनाने की चक्कर में हुआ। इस घटना से ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। एक यात्री ने तुरंत इस हादसे की सूचना हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करके दी। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन गंभीर चोटों के कारण विवेक की मौत हो गई।

Patna News (3)

रील बनाने की चक्कर में चलती ट्रेन से गिरा युवक

रील का चस्का जान पर पड़ा भारी

End of Feed