सीरियल देखकर पति का मर्डर, पेपर पर लिखा 'हारना मंजूर, लेकिन खेल बड़ा ही खेलूंगी'

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पत्नी ने अपने पति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। महिला के बदलते बयानों पर पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि महिला को पति के किसी और महिला के साथ संबंध होने का शक था, जिसके बाद उसने ये कदम उठाया।

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला ने पति का गला चाकू से रेतकर और गोदकर उसे मौत के घाट उतारा है। इतना ही नहीं महिला ने खुद को बचाने के लिए पति के दोनों मोबाइल और सीसीटीवी का डीवीआर नाले में फेंक दिया, ताकि इस वारदात में उसका नाम सामने न आए। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की जांच की। महिला के बदलते बयानों पर पुलिस को शक हुआ तो उसे पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसके बाद महिला ने आरोप स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Crime News

सिरियल देखकर पत्नी ने किया पति का मर्डर (फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत)

महिला ने किस वजह से पति को उतारा मौत के घाट

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सबा को शक था कि उसके पति मुमताज का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। इतना ही नहीं मुमताज सबा के साथ मारपीट भी करता था, जिससे वह डर गई थी कि उसका पति उसकी हत्या कर सकता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सबा ने हत्या की योजना टीवी सीरियल देखकर बनाई थी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ कागज के टुकड़े जब्त किए हैं, जिसमें सबा ने इरादे का संकेत दिया था। पुलिस ने बताया कि सबा ने एक कागज के टुकड़े पर लिखा था, "मुझे हारना मंजूर है, लेकिन मैं खेल को बड़े स्तर पर खेलूंगी।"

End of Feed