Bakhtiarpur News: देवर से दिल लगा बैठी शालू ने शूटर बुलाकर पति को ठिकाने लगवा दिया, गिरफ्तार; अब जेल में चक्की पीसेगी

एक और पति ने अपनी पत्नी की महत्वकांक्षा के आगे जान गंवा दी। मामला बिहार के बख्तियारपुर का है। 25 वर्षीय धीरज कुमार को उसकी पत्नी शालू और चचेरे भाई ने मार डाला। दोनों के बीच साल से प्रेम संबंध चल रहा था। देवर से शादी करने के लिए शालू ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।

पिछले कुछ समय से एक के बाद एक महिला द्वारा पति की हत्या करने या कराने के कई मामले सामने आए हैं। ऐसा ही एक नया मामला बिहार के बख्तियारपुर से सामने आया है। यहां 25 वर्षीय धीरज कुमार नाम के दिव्यांग युवक की हत्या की गुत्थी को आखिरकार पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार धीरज कुमार की हत्या उसकी अपनी ही पत्नी शालू ने करवाई थी।

Crime.

पति की हत्या के आरोप में पत्नी शालू गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए बताया कि धीरज कुमार की हत्या की साजिश स्वयं उसकी पत्नी शालू कुमारी (22) ने अपने चचेरे देवर के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने शालू को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल भी कर लिया।

End of Feed