गोपालगंज में सनसनीखेज वारदात; पत्नी ने देवर के साथ मिलकर रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल तलवार बरामद कर ली।

बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही हत्या में इस्तेमाल तलवार भी बरामद कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक ध्रुव कुमार पंजाब में नौकरी करता था और दो दिन पहले ही अपने घर लौटा था। शनिवार की रात जब वह घर में सो रहा था, तभी उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

Wife plotted to murder her husband

पत्नी ने रचा पति की हत्या का षड्यंत्र

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक की पत्नी का अपने ही चचेरे देवर विकेश कुमार के साथ दो साल से प्रेम संबंध था। कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे दोनों मानने को तैयार नहीं हुए। पुलिस के अनुसार, मृतक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को एक साथ देख लिया था, जिसके बाद उसने पत्नी की पिटाई कर दी थी। इसी के चलते दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई और तलवार से उसका गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को उसके घर से और प्रेमी को उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया है।

End of Feed