Exclusive Interview: बिहार के अगले CM,कांग्रेस में अपनी असली स्थिति से लेकर तेजस्वी और PK पर क्या बोले 'पप्पू यादव'

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही अभी तारीखों के ऐलान में वक्त हो लेकिन सियासी तपिश अभी से बढ़ी हुई है आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, इस बीच पप्पू यादव ने Times Now Navbharat को दिए एक Exclusive Interview में कई खास मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।

पप्पू यादव ने बिहार चुनाव से लेकर नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, चिराग पासवान, राहुल गांधी, प्रशांत किशोर और कांग्रेस की जमीनी स्थिति को लेकर ' Times Now Navbharat Digital Platform' से खास बातचीत की है, इस Exclusive Interview में उन्होंने बिहार की राजनीति को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। बिहार चुनाव के सवाल पर पप्पू यादव ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगी और जनता का समर्थन मिलेगा। इस बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी को भी कई सुझाव दिए हैं और प्रशांत किशोर के बारे में उनका मानना है कि वह पैसों के बल पर भीड़ जुटा रहे हैं।

Pappu Yadav Exclusive Interview

पप्पू यादव ने Times Now Navbharat को दिए Exclusive Interview में कई मुद्दों पर बात की

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अक्सर राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल करते हैं, वे नीतीश कुमार की पार्टी JDU को भूंजा पार्टी बोलते हैं। नीतीश कुमार की भूंजा पार्टी आपने देखी है या नहीं, इस सवाल पर Purnia MP पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव से ही कई सवाल पूछे हैं..

End of Feed