Weather Forecast : पूर्वोत्तर बिहार के कुछ जिलों में चलेगी लू, IMD ने जारी किया अलर्ट, बताया - कब तक राहत मिलेगी

Weather Forecast : मौसम विभाग के विशेषज्ञ ने कहा है कि शुक्रवार को पूर्वोत्‍तर बिहार के कुछ जिलों में लू चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान भी बढ़ेगा और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Weather Forecast : बिहार की राजधानी में मई महीने की शुरुआत आंधी और बारिश के साथ हुई थी, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदल चुका है। दरअसल, मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वोत्‍तर बिहार कुछ राज्‍यों में हीटवेव की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले तीन से चार दिनों में ही भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिल सकेगी। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वैज्ञानिक एवं प्रमुख आशीष कुमार ने ये भी कहा है कि पूर्व की ओर से आने वाली हवाएं अपने साथ थोड़ी नमी लेकर आएंगी,‍ जिसके कारण तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट होगी।

​Weather Forecast, Weather Update, Weather News Update

बिहार में बढ़ने वाली है गर्मी। (सांकेतिक फोटो)

कब तक मिलेगी लू से राहत

मौसम विभाग के विशेषज्ञ ने कहा है कि शुक्रवार को पूर्वोत्‍तर बिहार के कुछ जिलों में लू चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान भी बढ़ेगा और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि प्रदेश में तीन से चार दिनों के भीतर ही तापमान में एक-दो डिग्री की कमी आ सकती है। वहीं, उन्‍होंने तापमान में गिरावट आने के बाद लोगों को लू से राहत मिलने की उम्मीद व्‍यक्‍त की है।

End of Feed