Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। उसके अंदर पुलिस का डर बिल्कुल खत्म हो चुका है। पटना में बुधवार को अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोनों बुरी तरह से घायल हैं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटनास्थल की तस्वीर।
घटना के बाद बदमाश फरार
इधर, गोलीबारी के बाद अपराधी फरार है। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पटना के दानापुर में एक तीन साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोली चला दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।
