बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ गया है। यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला औराई थाना क्षेत्र का है और 20 जून वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता ने 27 जून को मामले की सूचना पुलिस को दी और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और छापेमारी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम
नाबालिग ने सुनाई आपबीती
बच्ची ने बताया कि जब वह अपनी सहेली की भाभी के साथ शौच के लिए गई थी, तब वहां, रोहित कुमार नामक युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया, जबकि राजेश कुमार वहां खड़ा होकर यह सब देखता रहा। लड़की ने 27 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने दोनों आरोपियों के नाम बताए। लड़की ने बताया कि घटना के समय उसकी भाभी वहां से भाग गई थी, और रोहित ने उसे पकड़कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
इसके बाद, दोनों आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। लड़की ने किसी तरह अपने घर पहुंचकर अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी, जिन्होंने उसे गांव के एक डॉक्टर से इलाज करवाया। जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे बगल के गांव के डॉक्टर के पास ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष राजा सिंह ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
