Patna में मां की बीमारी से परेशान बेटे ने की आत्महत्या, गुरुद्वारे में फंदे से लटका मिला शव

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 10:21 PM IST

Patna Crime News: राजधानी स्थित एक गुरुद्वारे में 22 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली है। गुरुद्वारा परिसर स्थित एक कमरे में युवक फंदे से झूलता मिला है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी से पुलिस को कॉल करके सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है। लोगों का कहना है कि, युवक कुछ समय से डिप्रेशन में था।

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर जी साहिब गुरुद्वारा की घटना
  • गुरुद्वारा परिसर स्थित मिरी-पीढ़ी निवास के कमरा नंबर 61 में मिला शव
  • मृतक की पहचान 22 वर्षीय निर्मल सिंह के रूप में हुई

Patna Police: पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर जी साहिब गुरुद्वारे में बुधवार की सुबह एक युवक का शव फंदे से झूलता मिला। युवक गुरुद्वारे में सेवादार था। उसकी पहचान शोभा कौर के 22 साल के बेटे निर्मल सिंह उर्फ छोटू के रूप में की गई है। निर्मल सिंह ने गुरुद्वारा परिसर में बने मिरी-पीढ़ी निवास क्षेत्र अंतर्गत रूम नंबर 61 में फांसी लगा ली।

Patna Suicide

गुरुद्वारा परिसर में युवक ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गुरुद्वारा के किसी सदस्य की नजर गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य युवक को लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फोन करके पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (पीएमसीएच) भेजा है।

End of Feed