ये हैं बिहार चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार, जिनके रिजल्ट पर रहेगी सबकी नजर

Bihar Elections 2025 Richest Candidates: बिहार विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों का मतदान हो चुका है। अब सभी को कल यानी शुक्रवार 14 नवंबर का इंतजार है, जब मतगणना होगी। इस दौरान किस पार्टी की जीत होगी के बाद सबसे ज्यादा लोगों की नजर सबसे अमीर उम्मीदवारों की जीत-हार पर होगी। चलिए जानते हैं कौन से हैं वो उम्मीदवार -

Richest Candidates in 2025 Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के तहत 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हो चुका है। शुक्रवार 14 नवंबर को मतगणना होगी। चुनाव प्रचार के दौरान खूब आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आए और ज्यादातर एग्जिट पोल्स में JDU और BJP के नेतृत्व वाली NDA को बहुमत मिलता दिखाया गया है। हालांकि, जीत-हार का फैसला तो शुक्रवार दोपहर तक ही होगा और यह भी पता चल जाएगा कि अगले पांच साल बिहार पर कौन राज करेगा। बिहार का अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे या तेजस्वी यादव या फिर किसी अन्य की ताजपोशी होगी? इस प्रश्न के बाद जो प्रश्न सबसे ज्यादा लोगों के मन में होगा, वह यह होगा कि बिहार चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवारों का क्या हुआ। यहां हम आपके लिए लेकर चुनाव में खड़े हुए 10 सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट। इन 10 उम्मीदवारों की जीत-हार पर सभी की नजर होगी।

Bihar Election 2025 Crorepati Candidates.

इन करोड़पति उम्मीदवारों की जीत-हार पर होगी सबकी नजर

उम्मीदवारों ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी जो संपत्ति दर्ज की, उसके अनुसार ही ADR ने इनके पर्चे का आकलन किया है। बिहार चुनाव में 2600 से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है। 2600 उम्मीदवारों के पर्चों का आकलन करने पर प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 3.35 करोड़ आयी है। हालांकि, हम जिन 10 सबसे अमीर उम्मीदवारों की बात कर रहे हैं, वह इस औसत से काफी आगे हैं।

End of Feed