Bahubali of Bihar: ये हैं बिहार के बाहुबली: एक मिनट में सिर से फोड़ डाले 21 बेल, अपने नाम किया सातवां वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 06:39 PM IST

Bihar's Dharmendra's Name in World Record: विश्व रिकॉर्ड में बिहार के एक और शख्स का नाम एक बार फिर से दर्ज हो गया है। अगरतला में आयोजित एक प्रतियोगिता में बिहार के कैमूर जिले के धर्मेंद्र सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की है। इन्होंने अपने सिर से करीब दो दर्जन कच्चे बेल फोड़े हैं। धर्मेंद्र ने प्रतियोगिता में पड़ोसी देशों के प्रतिभागियों को शिकस्त दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कैमूर जिले के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह ने अगरतला में आयोजित प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
  • नेताजी वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन ने आयोजित की थी प्रतियोगिता
  • स्पर्धा में 32 देशों के खिलाड़ियों ने किया था प्रतिभाग

Bihar News: पटना की बेटी सुधा सिंह के बाद कैमूर जिले के धर्मेंद्र सिंह ने अंतरर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन किया है। धर्मेंद्र ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आयोजित प्रतियोगिता में एक मिनट में अपने सिर से कच्चे 21 बेल फोड़ डाले। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। नेताजी वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 32 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

dharmendra singh

बिहार के कैमूर के रहने वाले धर्मेंद्र, जिन्होंने बनाया है विश्व रिकॉर्ड

इन सभी देशों के प्रतिभागियों को धर्मेंद्र ने पीछे छोड़ दिया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर चीन के प्रतिभागी रहे। उसने 17 बेल फोड़े। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान का खिलाड़ी रहा, जिसने 15 बेल फोड़े।

End of Feed