Patna: RJD ने लॉन्च किया 'तेजस्वी डिजिटल फोर्स' पोर्टल, जनता की राय तय करेगी महागठबंधन का एजेंडा

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोमवार को 'तेजस्वी डिजिटल फोर्स' नाम के एक पोर्टल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग बिहार के विकास और बदलाव की कामना रखते हैं, वे इस पोर्टल से जुड़कर अपनी राय जाहिर कर सकते हैं। जनता से मिले सुझावों को इंडिया गठबंधन अपने एजेंडे में शामिल करेगा।

Bihar Election 2025: पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 'तेजस्वी डिजिटल फोर्स' नामक एक पोर्टल लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य बिहार के विकास में योगदान देने वाले लोगों को एक मंच देना है। तेजस्वी ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह पोर्टल उन लोगों के लिए है जो बिहार में बदलाव चाहते हैं।

tejashwi yadav PTI

तेजस्वी ने लॉन्च किया 'तेजस्वी डिजिटल फोर्स'

इस पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी राय साझा कर सकेंगे, जिसे इंडिया गठबंधन अपने चुनावी एजेंडे में शामिल करेगा। तेजस्वी ने बताया कि इस पोर्टल पर लोग फेसबुक, ट्विटर और जीमेल आईडी से लॉगिन कर सकते हैं और अपनी सामान्य जानकारी जैसे जन्मतिथि और निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी भरकर इसपर राय साझा कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका विजन नया बिहार बनाने का है और वे जनता के मुद्दों को उठाने का प्रयास करेंगे।

End of Feed