Tej Pratap Yadav unfollows Akhilesh Yadav: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अनफॉलो कर दिया है। अब तेजप्रताप प्रताप यादव का यह कदम चर्चा का विषय बन गया है, चर्चा इसलिए भी अधिक हो रही है क्योंकि दोनों के बीच बेहतर संबंध रहे हैं। कई मैके पर तेजप्रताप यादव और अखिलेश यादव की एक साथ तस्वीर और वीडियो कॉल पर दोनों नेताओं का बातचीत भी वायरल होते रहा है।
तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो)
तेजप्रताप यादव का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने यह कदम उठाने के पीछे का कारण बताया है। उनका कहना है कि जब अखिलेश यादव 'वोटर अधिकार यात्रा’ से संबंधित एक कार्यक्रम के लिए पटना आए थे, तब उन्होंने तेजप्रताप का फोन तक नहीं उठाया। तेजप्रताप ने आगे बताया, "पटना में जिस होटल में अखिलेश यादव ठहरे थे, मैंने अपने आदमी को उनसे मिलने के लिए भेजा, लेकिन उधर से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद मैंने अखिलेश यादव का नंबर ब्लॉक कर दिया।"
दो महीने पहले ही दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। तब अखिलेश ने तेज प्रताप को लखनऊ आकर मिलने के लिए कहा था। इस बातचीत के बाद ये कयास भी लगाए गए थे की क्या तेजप्रताप यादव समाजवादी पार्टी को बिहार में मजबूत करेंगे हालांकि, हालिया घटनाक्रम और तेजप्रताप के बयान ने अब राजनीतिक समीकरणों में आई खटास को सार्वजनिक कर दिया है। तेजप्रताप के इस कदम को क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीति में गठबंधन की संभावनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सपा और राजद दोनों ही विपक्षी गठबंधन का हिस्सा रहे हैं।वहीं तेज प्रताप ने अपनी पार्टी बना ली है। इसी पार्टी के नाम के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं।तेजप्रताप यादव ने ये भी साफ़ कर दिया है की वो अब दोबारा आरजेडी में नहीं जाएंगे।
